बखरी: चंद्रभागा नदी पर ब्रह्मदेव नगर और निशिहरा को जोड़ने वाले पुल का शिलान्यास, ₹6.47 करोड़ की लागत से बनेगा
बखरी प्रखंड के चंद्रभागा नदी पर ब्रह्मदेव नगर और निशिहरा को जोड़ने वाली पुल का मंगलवार को विधायक सूर्यकांत पासवान ने शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जनता से जो वादा किया था उसे निभा रहे हैं। 6 करोड़ 47 लाख रुपये की लागत से पुल का कंस्ट्रक्शन जीवा कंस्ट्रक्शन को सौंपी गई है।