महुआपूर में गणेश प्रतिमा विसर्जन धूमधाम से संपन्न, भक्ति और उत्सव के रंग में झूम उठा गांव!
महुआपूर में 10 दिनों तक चले गणेश उत्सव का सोमवार को भव्य शोभायात्रा और धूमधाम से विसर्जन के साथ समापन हुआ। सैकड़ों श्रद्धालु नाचते-गाते शामिल हुए। शिव-पार्वती और गणेश की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। प्रतिमा का महुआपूर तालाब में विसर्जन किया गया।
गणेश उत्सव के आयोजन में मुख्य रूप से आनंद गौड़, प्रदीप गौड़, लुट्टूर यादव, अन्नू बारी, आयुष बारी और गोलू बारी सहित गांव के अनेक लोगों की सहभागिता रही। आयोजन को सफल बनाने में ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने मिलकर सहयोग किया।
#महुआपूर #Mahuapur #GaneshUtsav #गणेशउत्सव #गणेशविसर्जन #GaneshVisarjan #गणपतिबप्पामोरया #भदोही #Bhadohi #महुआपूर_गणेश_उत्सव #BharatKrantiNews #भारतक्रांतिन्यूज #GanpatiBappaMorya #BhadohiNews #UPNews