पुलिस महकमे में अनुशासनहीनता के एक मामले में थाना करतला में पदस्थ आरक्षक क्रमांक 528 विकास कोसले को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने निलंबन का आदेश जारी किया है।जानकारी के अनुसार 31 दिसंबर 2025 को आरक्षक विकास कोसले डाक वितरण के लिए कोरबा भेजा गया था परंतु वह वापस नहीं लौटा।