बिसौली: बदायूं में पंचायत सहायकों ने ₹30 हजार मानदेय समेत कई मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा
बदायूं में पंचायत सहायकों ने सोमवार को 3 बजे विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया और प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के समाधान की मांग उठाई। पंचायत सहायकों का कहना है कि वे ग्राम पंचायतों में डिजिटल, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़े कार्यों का लगातार निर्वहन कर रहे हैं, लेकिन वर्तमान मानदेय और सेवा शर्तें उनकी जिम्मेदारियों के अनुरूप नहीं हैं।