बदायूं: ब्राहमपुर गढ़ी गांव के बाहर खेत में युवक का शव मिला, पुलिस जांच में जुटी
Budaun, Budaun | Apr 25, 2026 बदायूं के थाना सहसवान क्षेत्र के ब्राहमपुर गढ़ी गांव का रहने वाला 25 वर्षीय संजू पुत्र मोहन लाल का गांव के बाहर खेत में शव मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने संजू के शव को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम को भेजा है। फिलहाल संजू के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। वहीं परिजनों का कहना है कि संजू के गले पर निशान है।