कन्नौज: शेखपुरा मोहल्ले में पुरानी रंजिश को लेकर 2 सगी बहनों को मारपीट कर किया गया घायल, 6 लोगों पर लगा मारपीट का आरोप
कन्नौज सदर कोतवाली क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर दो बहनों पर जानलेवा हमला का मामला सामने आया है। मोहल्ले के ही रहने वाले 6 लोगों के खिलाफ मारपीट का आरोप लगाया जा रहा है। मारपीट में घायल हुई दोनों बहनों को लहूलुहान अवस्था में जिला अस्पताल परिजन लेकर पहुंचे। कन्नौज सदर कोतवाली क्षेत्र के शेखपुरा मोहल्ले का मामला है।