कन्नौज: जिले के समस्त थानों में शनिवार को आयोजित किया गया थाना समाधान दिवस, जिसमे कुल 59 शिकायतें आई 17 शिकायतो का हुआ निस्तारण
जनपद कन्नौज में पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद के निर्देशन पर जिले के समस्त थानों में शनिवार को आयोजित किया गया थाना समाधान दिवस, जिसमें कुल 59 शिकायतें आई 17 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। वही बताया गया कि जिले में बाकी शिकायतो पर टीम गठित कर जल्दी निस्तारण करने के पुलिस अधीक्षक ने दिए निर्देश,शनिवार को जिले के समस्त थानों पर अयोजित हुआ कार्यक्रम।