कन्नौज: यातायात पुलिस ने जलालपुर पनवारा बाईपास पर चलाया वाहन चेकिंग अभियान, 37 वाहनों के काटे चालान
कन्नौज के जलालपुर पनवारा बाईपास पर शनिवार को यातयात पुलिस वाहन चेकिंग अभियान चलाया,जिसमें 37 वाहनों के चालान काटे, वही यातायात प्रभारी ने बताया कि सवारी गाड़ियों में ओवरलोडिंग,दो पहिया वाहन चालकों के बिना हेलमेट, चार पहिया वाहन चालकों के बिना सीट बेल्ट और स्कूली छात्र एवं छात्राओं के सुरक्षा की दृष्टिगत यह अभियान चलाया गया।