कन्नौज: अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (र) की मंडल स्तरीय बैठक कन्नौज के एक निजी होटल में हुई
कन्नौज में शनिवार को अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (र) की मंडल स्तरीय बैठक संपन्न हुई। बैठक के दौरान मंडल प्रभारी के साथ विभिन्न पदाधिकारी की मौजूदगी देखने को मिली। बैठक का उद्देश्य ब्राह्मणों की एकजुट को बढ़ाना और उनकी समस्याओं के निराकरण से जुड़ा था। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (र) की ओर से इस बैठक का आयोजन एक निजी होटल में किया गया था।