औड़िहार जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 5 पर एक फूड स्टॉल के दरवाजे की कुंडी का नट बोल्ट खोलकर चोरों ने कथित रूप से काउंटर में रखी नकदी पार कर दिया। हैरानी की बात यह है कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है, बल्कि कुछ ही दिनों पूर्व भी उसी दुकान में बिल्कुल इसी तरह की घटना अंजाम दी गई थी। उसे लेकर एक ही पैटर्न में 2 महीने के भीतर तीसरी बार ऐसी घटना हो गई है।