फारबिसगंज: हरियाणा के गुरुग्राम में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन में फारबिसगंज नप की मुख्य पार्षद ने भाग लिया
भारत की संसद व हरियाणा विधानसभा के संयुक्त तत्वावधान में पूरे देश के नगरीय निकायों के अध्यक्षों की दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन हरियाणा के गुरुग्राम में आयोजित किया गया। जिसमें नगर परिषद फारबिसगंज की मुख्य पार्षद वीणा देवी ने भी भाग लिया.गुरुग्राम पहुँचने पर स्थानीय सरकारी अधिकारियों द्वारा नप मुख्य पार्षद वीणा देवी का भव्य स्वागत किया गया.