बीना: ग्राम वारधा में जुआ खेल रहे 14 जुआरी किए गए गिरफ्तार, पुलिस ने ₹19760 किए जब्त
Bina, Sagar | Feb 29, 2024 ग्राम वारधा में पुलिस को जुआ खेले जाने की शिकायत मिली थी, सूचना मिलते ही थाना प्रभारी विजय राजपूत के नेतृत्व में टीम तैयार कर और बड़ी संख्या में पुलिस जवानों के साथ घेराबंदी की गई। जहां पर कई जुआरी हार- जीत का दाव लगा रहे थे। पुलिस ने मौके से 14 जुआरियों को गिरफ्तार किया और जुआरियों के पास से 19760 रुपए एवं ताश के पत्ते जब्त कर मामला दर्ज किया है।