बीना: बीना रेलवे स्टेशन पर रेलवे ट्रैक पर फैली गंदगी को लेकर रेल प्रशासन ने सफाई ठेका किया निरस्त
Bina, Sagar | Feb 28, 2024 बीना रेलवे स्टेशन पर काफी समय से सफाई व्यवस्था सुचारू रूप से नहीं चल रही थी, जिसको लेकर स्थानीय रेल अधिकारियों के साथ-साथ आम लोगों ने भी कई बार सफाई व्यवस्था को लेकर शिकायत की थी। उसके बावजूद भी रेलवे स्टेशन पर रेलवे ट्रैक पर ठेकेदार के द्वारा सफाई नहीं की जा रही थी। शिकायतों के बाद रेल प्रशासन ने सफाई ठेका को निरस्त कर नई टेंडर प्रक्रिया शुरू की है।