बीना: पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में गांधी वार्ड स्थित ब्रिज पर डामरीकरण का काम पूरा, स्थानीय लोगों ने उठाए सवाल
Bina, Sagar | Feb 28, 2024 गांधी वार्ड स्थित ओवर ब्रिज के पास बनने वाले अप्रोच रोड और नाली निर्माण को लेकर वार्ड पार्षद भारती राय के नेतृत्व में मंगलवार को करीब 5 घंटे प्रदर्शन किया गया था। मौके पर मौजूद विधायक निर्मला सप्रे, तहसीलदार सुनील शर्मा व पुलिस की मौजूदगी में आश्वासन के बाद स्थानीय लोगों को शांत कराया गया और पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में डामरीकरण का काम पूरा हो गया।