बीना: बेलई तिराहे पर युवक के साथ की गई मारपीट, पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ किया मामला दर्ज
Bina, Sagar | Feb 28, 2024 फरियादी ऋषभ साहू पिता लखन साहू निवासी ग्राम धनोरा के साथ बेलई तिराहे पर पुरानी बुराई के चलते आरोपी अंकित ने फरियादी के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दे डाली और स्कूटी से तोड़फोड़ कर दी,जिसकी शिकायत फरियादी ने बीना थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर आरोपी अंकित के खिलाफ मामला दर्ज किया है।