शामली: शामली कोतवाली पुलिस ने अवैध शराब के साथ कैराना निवासी नशा तस्कर को किया गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज
Shamli, Shamli | Jun 11, 2026 गुरूवार की शाम 4 बजे शामली कोतवाली पुलिस ने बताया कि अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत स्थानीय पुलिस ने कैराना के मोहल्ला आलकलां निवासी जुबेर पुत्र जमशेद को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति के कब्जे से 19 पव्वे अवैध देशी शराब बरामद की गई है। सुसंगत धाराओं में केस दर्ज करते हुए आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।