खिरकिया: पांच मामलों में फरार आरोपी गिरफ्तार, छीपाबड़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Khirkiya, Harda | May 26, 2026 हरदा जिले के थाना छीपाबड़ पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी पर हत्या, हत्या के प्रयास, दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट, आर्म्स एक्ट सहित कई गंभीर मामलों में स्थायी वारंट जारी थे। इस कार्रवाई में सउनि जगन कुमार युवने एवं आरक्षक उदयभान गुर्जर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।