शिवपुरी शहर के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत झांसी तिराहा स्थित गांधी पेट्रोल पंप पर शनिवार रात पेट्रोल भरवाने की मामूली बात को लेकर तीन अज्ञात युवकों ने जवाहर कॉलोनी निवासी 20 वर्षीय हारिश मिर्जा के साथ जमकर मारपीट कर दी। हमले में युवक के पैर और घुटने में गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।