मंझनपुर: रसूलपुर बदले के पास तेज रफ्तार बाइक विद्युत पोल से टकराई, युवक की जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने की मृत घोषित
रसूलपुर बदले गांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि उसका चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। नजरगंज निवासी अजय कुमार पुत्र स्वर्गीय रामचंद अपने चचेरे भाई रमेश कुमार के साथ एक रिश्तेदारी से बाइक द्वारा घर वापस लौट रहे थे।