बालाघाट: प्रेम विवाह के बाद सीएसपी कार्यालय में हंगामा, दोनों पक्षों में हाथापाई, दुल्हन ने कहा- मैंने अपनी मर्जी से शादी की
प्रेम विवाह के बाद बालाघाट में रविवार को उस समय हंगामे की स्थिति बन गई, जब जैन समाज से जुड़े युवक-युवती को पुलिस विशाखापट्टनम से बालाघाट लेकर पहुंची। सीएसपी कार्यालय में दोनों पक्षों के परिजनों के बीच जमकर विवाद और हाथापाई हो गई। घटना में कुछ लोगों को चोटें आई हैं, जिनका मेडिकल परीक्षण कराया गया है। जानकारी के अनुसार शहर निवासी तनिष्क और दिव्यज्योति के बीच