कुशलगढ़: कुशलगढ़ क्षेत्र में धर्मांतरण विवाद के चलते हुआ हिंसक हमला, 5 आरोपी गिरफ्तार
कुशलगढ़ क्षेत्र में धर्मांतरण विवाद को लेकर हुई हिंसक घटना में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही अब तक कुल 9 आरोपी पकड़े जा चुके हैं। मामला कलिंजरा क्षेत्र का है, जहां डेम के पास कुछ युवकों को घेरकर लाठी, पत्थर और अन्य हथियारों से प्राणघातक हमला किया गया था।हमले में कई युवक गंभीर रूप से घायल हुए।