दमोह: पठानी मोहल्ला रहवासी इलाके से घर में घुसा अजगर, आस पास के लोगों मे मचा हड़कंप, युवाओं ने किया रेस्क्यू
Damoh, Damoh | Jun 29, 2026 दमोह शहर के पठानी मोहल्ला में रविवार- सोमवार की दरमियानी रात एक घर में अजगर निकलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर स्थानीय युवाओं ने सर्प मित्र की मदद से सुरक्षित रेस्क्यू कर अजगर को पकड़ लिया। बाद में उसे हटा नाका के आगे जंगल में छोड़ दिया गया। इसके बाद क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली। घटना का वीडियो सोमवार सुबह से सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।