बाह: पिनाहट में तालाब का गंदा पानी घरों में घुसा, मंदिर की दीवार गिरने का खतरा
पिनाहट ब्लॉक की ग्राम पंचायत करकोली के गांव करकोली पुरा में दो तालाब ओवरफ्लो होकर ग्रामीणों के लिए बड़ी समस्या बन गए हैं। तालाबों का गंदा पानी गलियों, घरों के बाहर और परिक्रमा मार्ग तक भर गया है, जिससे लोगों का निकलना मुश्किल हो गया है। माता मंदिर की दीवार में भी पानी के कारण गलन आ गई है और उसके गिरने का खतरा बना हुआ है। सोमवार शाम 4 बजे ग्रामीणों ने बताया क