कोरबा: रामपुर में शराब दुकान हटाने की मांग तेज, वाल्मीकि आश्रम के सामने गूंजा हनुमान चालीसा पाठ
Korba, Korba | Jul 8, 2026 कोरबा-बालको मुख्य मार्ग पर संचालित रामपुर शराब दुकान को हटाने की मांग को लेकर स्थानीय लोगों का विरोध लगातार जारी है। हर मंगलवार की तरह इस मंगलवार की शाम सात बजे भी सामाजिक संगठनों से जुड़े गणमान्य नागरिकों और क्षेत्रवासियों ने एकत्र होकर हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया।