महोबा: कलेक्ट्रेट में एम सवर्ण समाज ने यूजीसी कानून के खिलाफ किया जोरदार प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ नारेबाजी
Mahoba, Mahoba | Jan 29, 2026 सवर्ण विचार मंच के बैनर तले सैकड़ों लोग कलेक्ट्रेट परिसर में जुटे और यूजीसी कानून के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने इसे काला कानून बताया और राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा। आदर्श तिवारी के नेतृत्व में आंदोलनकारी मांग कर रहे हैं कि यह कानून सामान्य वर्ग के भविष्य पर खतरा है। अधिवक्ता योगेंद्र अवस्थी, समाजसेवी रवि तिवारी ने सरकार को चेताया।