कर्वी: मानिकपुर के जवाहर नगर में चचेरे ससुर और बहू के कथित रिश्ते पर विवाद, विरोध करने पर सगे ससुर को पीट-पीट कर किया अधमरा
चित्रकूट में सोमवार-मंगलवार की मध्यरात्रि करीब 12 बजे मानिकपुर के माधव (75) को गंभीर हालत में सीएचसी लाया गया, जहां से जिला अस्पताल और फिर हायर सेंटर रेफर किया गया। परिजनों ने पड़ोसी चचेरे ससुर धीरू पर बहु से रिस्तो के चलते लाठी-डंडों से हमला करने का आरोप लगाया। बताया गया कि पारिवारिक विवाद में कहासुनी के बाद मारपीट हुई। सूचना पर पुलिस जांच में जुटी है।