शामली: बेटियों की शादी के लिए अतिरिक्त सिलेंडरों का इंतजाम करवाने हेतु 2 परिवारों के लोग पहुंचे डीएम दफ्तर
Shamli, Shamli | Apr 6, 2026 सोमवार दोपहर 2 बजे मिली जानकारी के मुताबिक शामली जनपद निवासी 2 परिवारों के लोग कलेक्ट्रेट स्थित डीएम कार्यालय पर पहुंचे। कलेक्ट्रेट पहुंचे लोगों ने बेटियों की शादी का हवाला देते हुए डीएम कार्यालय पर प्रार्थना पत्र देकर अतिरिक्त गैस सिलेंडरों का इंतजाम कराने की मांग की है। लोगों ने कहा कि शादी सिर पर है और दावत के लिए अतिरिक्त गैस सिलेंडर नहीं मिल रहे हैं।