हैदरगढ़: मोहम्मदपुर चंदी सिंह गाँव में बंद घर में चोरी, पिता के अंतिम संस्कार से लौटे परिवार को मिली जानकारी, गहने और नकदी गायब
असंद्रा कोतवाली क्षेत्र के मोहम्मदपुर चंदी सिंह गांव में एक बंद घर को चोरों ने निशाना बनाया। घर के मालिक को बुधवार को इसकी जानकारी हुई। जब वह अपने पैतृक गांव से लौटे। चोरों ने ताला तोड़कर अलमारी से हजारों रुपये के गहने और नकदी चुरा ली। लोनीकटरा थाना क्षेत्र के दोहरी दौलतपुर गांव निवासी चंदन वर्मा पुत्र स्व. पारसनाथ वर्मा ने गुरुवार करीब 10 बजे जानकारी दिया।