मैरवा: मिस्करही में स्मैक बेचने का विरोध करने पर स्मैक कारोबारी ने मारपीट कर दो लोगों को किया घायल
Mairwa, Siwan | Mar 29, 2024 मैरवा थाना क्षेत्र के मिस्करही में स्मैक बेचने का विरोध करने पर स्मैक कारोबारीयो ने दो लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया है। दोनों का मैरवा के रेफरल अस्पताल में इलाज चल रहा है। घायलों ने बताया कि आए दिन कारोबारी के द्वारा अवैध तरीका से स्मैक बेचा जाता है और इसी का विरोध किया तो मारपीट करके घायल कर दिया।