बखरी: बखरी में दो दिवसीय श्याम महोत्सव का आयोजन, निकाली गई निशान यात्रा
बखरी में रविवार को दो दिवसीय श्याम महोत्सव का शुभारंभ किया गया। इससे पूर्व संपूर्ण बखरी बाजार में श्याम परिवार के ओर से निशान यात्रा निकाली गई। निशान यात्रा में सैकड़ो की संख्या में जनप्रतिनिधि विभिन्न राजनीतिक दल के नेता कार्यकर्ता एवं व्यवसायी हिस्सा लिए। ढोल नगाड़े घोड़े की अगवाई भक्ति गीतों के बीच निकली इस यात्रा ने पूरे बखरी को भक्तिमय बना दिया।