हज़ारीबाग: राज कुमार यादव के निधन पर कांग्रेसियों ने कृष्ण बल्लभ आश्रम में शोक व्यक्त किया
हजारीबाग जिला कांग्रेस कार्यालय कृष्ण बल्लभ आश्रम में जिला कांग्रेस कमिटी के उपाध्यक्ष तथा शहर के जाने माने व्यवसायी राज कुमार यादव उर्फ राजू बाबू के आकस्मिक निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया । आयोजित शोक सभा में कांग्रेसियों ने अपने-अपने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि राजू बाबु कांग्रेसी कार्यकर्ता के साथ-साथ एक प्रखर समाजसेवी, मृदुभाषी और मिलनसार व्यक्ति थे ।