हज़ारीबाग: जबरा के प्रमंडलीय पंचायत प्रशिक्षण केंद्र में पोस्टल बैलेट से किया गया मतदान
विधानसभा आम चुनाव 2024 के तहत हजारीबाग क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न विधानसभा क्षेत्र में प्रतिनियुक्त सेक्टर दंडाधिकारी, मतदान पदाधिकारी, माइक्रो आब्जर्वर, पुलिस पदाधिकारी, चालक, उपचालक आदि जिनका मतदान द्वितीय चरण के अंतर्गत आता है उन्हें पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान कराए जाने हेतु प्रमंडलीय पंचायत प्रशिक्षण केंद्र, जबरा में सुविधा केंद्र बनाया गया है।