गुना नगर: एबी रोड पर रिलायंस पंप के सामने चने से भरी ओवरलोड ट्रॉली पलटी, हादसा टला
गुना कैंट थाना के एबी रोड पर रिलायंस पेट्रोल पंप के सामने ओवरलोड ट्राली पलट गई। 20 अप्रैल दोपहर को वायरल वीडियो में घटना 19, 20 अप्रैल दिन रात की बताई गई है। नानाखेड़ी मंडी से 110 कुंटल ओवरलोड चना की बोरी लेकर इंडस्ट्रीज एरिया ट्राली जा रही थी, अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। गनीमत रही कोई चपेट में नहीं आया, बड़ा हादसा टल गया। मौके पर पुलिस पहुंची।