लोहरदगा: प्लस टू की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी
लोहरदगा जिले के कैरो थाना क्षेत्र के गुड़ी सिम्भू टोली गांव में बुधवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब 16 वर्षीय नाबालिग छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान सुचिता कुमारी पिता स्वर्गीय साधु उराँव निवासी गुड़ी सिम्भू टोली के रूप में हुई है। परिवार पहले से ही आर्थिक व सामाजिक चुनौतियों से जूझ रहा था ऐसे में सुचिता की अचानक मौत ने पूरे घर को शोक