लोहरदगा: पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी का राज्य सरकार पर हमला, कहा- झारखंड में कानून-व्यवस्था ध्वस्त
भ्रष्टाचार, अवैध वसूली, अपराध वृद्धि, किसानों की बदहाली और युवाओं को ठगे जाने का लगाया आरोप लोहरदगा जिले के किस्को प्रखण्ड अंतर्गत हिसरी पंचायत के मेंरले गांव में मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे आयोजित चौपाल कार्यक्रम के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि झारखंड में कानून व्यवस्था पूरी तरह