डीग: डीग के इकलहरा स्कूल में मिड डे मील का राशन चोरी, बच्चों के भजन पर चोरों की नजर
जिले के इकलहरा स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में चोरों ने मिड-डे मील योजना के लिए रखे गए खाद्यान्न पर हाथ साफ कर दिया। रात के समय अज्ञात बदमाश स्कूल परिसर में घुसे और स्टोर रूम का ताला काटकर बड़ी मात्रा में राशन चोरी कर ले गए। घटना का पता गुरुवार सुबह स्कूल स्टाफ के पहुंचने पर चला।