मुरैना नगर: सेवा गांव में दर्दनाक हादसा: पत्थर कटिंग मशीन की चपेट में आने से ऑपरेटर की चार उंगलियां कटीं, ग्वालियर रेफर
मुरैना जिले के सेवा गांव में पत्थर कटिंग मशीन की चपेट में आने से ऑपरेटर अनीस कुशवाहा गंभीर रूप से घायल हो गया।काम के दौरान मशीन के ब्लेड से उसके दाहिने हाथ की चार उंगलियां कट गईं।परिजन उसे पहले नूराबाद अस्पताल ले गए,जहां से जिला अस्पताल मुरैना रेफर किया गया।प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे ग्वालियर रेफर कर दिया।पुलिस की जांच जारी।