इटावा: नगला वरुआ गाँव में महिला ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या का प्रयास किया, जिला अस्पताल में भर्ती, इलाज जारी
Etawah, Etawah | Jul 9, 2026 भरथना थाना क्षेत्र के नगला वरुआ गाँव की रहने वाली 28 वर्षीय रश्मी ने गुरुवार की सुबह अज्ञात कारणों के चलते विषाक्त पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या करने का प्रयास किया। जिसके बाद हालात बिगड़ने पर उनके पति अनिल कुमार उन्हें 12 बजे उपचार हेतु जिला अस्पताल लेकर पहुँचे। जहाँ डॉक्टर ने भर्ती कर उपचार सुरु किया।