जोधपुर: गुलाब सागर में गिरने से एक युवक की हुई मौत, सदर कोतवाली थाना पुलिस ने कार्रवाई के बाद शव परिजनों को किया सुपुर्द
गुलाब सागर में गिरने से युवक आसिफ अंसारी की मौत हो गई।उसक शव पानी में मिलने पर गोताखोर की मदद से बाहर निकाला गया अस्पताल ले जाने पर डॉ.ने उसे मृत बता दिया। इस बारे में उसके भाई की तरफ से मर्ग में रिपोर्ट दी गई। सदर कोतवाली पुलिस ने बताया कि प्रताप नगर की रहने वाले मोहम्मद असलम ने मर्ग दर्ज कराया, पुलिस ने कार्रवाई के बाद शव परिजन को सुपुर्द कर दिया।