टिमरनी: हरदा पॉलिटेक्निक कॉलेज में सीएलसी राउंड से प्रवेश शुरू, टिमरनी सहित जिले के विद्यार्थी 12 जुलाई तक करा सकेंगे पंजीयन।
Timarni, Harda | Jul 5, 2026 आज 5 जुलाई शाम 6 बजे मिली जानकारी के अनुसार तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक हरदा जिले, टिमरनी, खिरकिया और आसपास के विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर है। शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, हरदा में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कॉलेज लेवल काउंसलिंग (सीएलसी) राउंड के तहत इंजीनियरिंग डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है।