पलिया: विधानसभा में पलिया विधायक का दर्द गूंजा, ₹241 करोड़ गन्ना भुगतान बकाया, विधायक बोले- किसानों का पैसा दिलाकर रहूंगा
पलिया कलां क्षेत्र की समस्याएं उत्तर प्रदेश विधानसभा में जोरदार तरीके से उठाई गईं। भाजपा विधायक ने सदन में बजाज चीनी मिलों पर किसानों के बकाया भुगतान का मुद्दा उठाते हुए कहा कि पलिया बाढ़ प्रभावित क्षेत्र है और यहां के किसान पहले ही प्राकृतिक मार झेलते हैं। ऊपर से चीनी मिलों द्वारा भुगतान न करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।