पलिया: मझगई थाना क्षेत्र में गौकशी पर मचा बवाल, हिंदू संगठनों ने किया प्रदर्शन, एसडीएम पलिया को सौंपा ज्ञापन
लखीमपुर खीरी जिले के मझगई थाना क्षेत्र में कथित गौकशी की घटना से नाराज़ हिंदू संगठनों ने बुधवार को थाना परिसर के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मझगई थाना प्रभारी पर लापरवाही बरतने ने का आरोप लगाया है। जिसको लेकर प्रदर्शनकरियो ने पलिया एसडीएम को सौपा ज्ञापन।