पलिया: बिजुआ के एक कॉलेज में बोर्ड परीक्षा के प्रवेश पत्र को लेकर जमकर हंगामा, छात्रों ने वीडियो बनाकर किया वायरल
लखीमपुर खीरी जिले के बिजुआ क्षेत्र के जानकी देवी इंटर कॉलेज में बोर्ड परीक्षा के प्रवेश पत्र को लेकर बुधवार को जमकर हंगामा हुआ। दोपहर करीब 12 बजे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया। जानकारी के अनुसार, करीब दो दर्जन छात्र-छात्राएं अपने अभिभावकों के साथ कॉलेज पर सर में मौजूद रहे और प्रवेश पत्र न मिलने पर जताया रोष।