जौनपुर: पीडब्ल्यूडी चौराहे से स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, बिजली विभाग तक पैदल मार्च
प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगाए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार की सुबह करीब 10 बजे जिलाध्यक्ष डॉ. प्रमोद कुमार सिंह के नेतृत्व में जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने पीडब्ल्यूडी चौराहे से हाइडिल कार्यालय तक पैदल मार्च निकालते हुए सरकार और बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी की।