महाराजगंज: सब्जी गांव के कंपोजिट विद्यालय में शिक्षकों की छात्रों के प्रति लापरवाही, नीम के पेड़ में लटकते वीडियो हुआ वायरल
17 मई रविवार सुबह 8 बजे सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। वीडियो मे साफ तौर पर देखा जा सकता है, कि सब्जी गांव के कंपोजिट विद्यालय के छात्र नीम के पेड़ मे लटक कर झूला झूलते हुए देखे जा सकते है। सवाल उठता है, कि स्कूल के समय के दरमियान बच्चे शिक्षकों की लापरवाही के चलते पेड़ पर लटक रहे है। कहीं ना कहीं छात्रों के प्रति जिम्मेदारो की लापरवाही को दरसाता है।