बहरोड़: बहरोड के तसींग गांव में भव्य कलश यात्रा निकाली गई, सैकड़ों महिलाओं ने लिया भाग
Behror, Alwar | Apr 3, 2026 बहरोड़ क्षेत्र के गांव तसींग में शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में सैकड़ों महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और सिर पर कलश धारण कर पूरे गांव में श्रद्धा और भक्ति का माहौल बना दिया। कलश यात्रा गांव के विभिन्न मार्गों से होती हुई निकली, जहां जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया।