जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक आयोजित कलेक्ट्रेट स्थित मिनी सभागार में मंगलवार को जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक आयोजित हुई। एडीएम दीपेंद्र सिंह राठौर ने जल जीवन मिशन के तहत जल सेवा आकलन के पैरामीटर्स पर जांच के निर्देश दिए। अधीक्षण अभियंता रविंद्र चौधरी ने बताया कि जिले की 14 ग्राम पंचायतों में वी़डब्ल्यूएससी के माध्यम से जल सेवा आकलन किया जाएगा।