संग्रामपुर: नगर पंचायत संग्रामपुर में सशक्त स्थाई समिति का चुनाव संपन्न, तीन सदस्य निर्वाचित
नगर पंचायत संग्रामपुर के सशक्त स्थाई समिति के तीन पदों के लिए शुक्रवार को दोपहर 1 बजे प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से चुनाव संपन्न कराया गया। चुनाव प्रक्रिया निर्वाची पदाधिकारी सह प्रभारी जिला पंचायत राज पदाधिकारी मुंगेर कमलकिशोर, सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी अनीश रंजन, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ऋषि कपूर