रघुराजनगर नगरी: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी बघेली पकौड़े के मुरीद, मैहर अमरपाटन रोड पर लिया आनंद
मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी रीवा एवं सतना प्रवास से भोपाल लौटते समय मैहर अमरपाटन के नेशनल हाईवे-30 बाईपास पर बने प्रसिद्ध बघेली दरबार ढाबा में कुछ देर के लिए रुके। यहां उन्होंने स्थानीय बघेली व्यंजनों का स्वाद लिया और खास तौर पर “बघेली पकौड़े” की जमकर तारीफ की। चाय की चुस्कियों के साथ उन्होंने स्थानीय स्वाद और बघेली खानपान संस्कृती को देखा