स्याना: नगर के सराय पुलिस चौकी कांवड़ मार्ग का एडीएम व एसपी सिटी ने किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
Siyana, Bulandshahr | Jul 6, 2026
नगर के सराय पुलिस चौकी कांवड़ मार्ग का एडीएम व एसपी सिटी ने निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। सोमवार को दोनों अधिकारियों का काफिला नगर के सराय पुलिस चौकी स्थित कांवड़ मार्ग पहुंचा। जहां दोनों अधिकारियों ने बारीकी से कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया। वहीं संबंधित अधिकारियों को तैयारी को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।